झाबुआ लाइव के लिए पारा से राजा सरतालिया की रिपोर्ट-भारतीय जनता पार्टी पारा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय राधास्वामी आश्रम लखपुरा में आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता,युवा कार्यकर्ता तथा पारा मंड़ल के सभी सरपंचगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शुभम सोनी एवं पलाश कोठारी ने सभी को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता मनोहर सेठिया ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाएं जाने का अनुरोध किया। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेड़कर जयंती पर महू आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने कि अपील की हैं। कार्यक्रम में पारा मंडल अध्यक्ष औंकारसिंह डामोर, राणापुर मंडल अध्यक्ष सुरसिंह हटिला, सेकु रावत मंडल उपाध्यक्ष, सोमला भाई मंडल उपाध्यक्ष वेस्ता बामनिया, सोमसिंह सोलंकी, छितुसिंह मेड़ा, मीडिया प्रभारी राजा सरतालिया, आनंद सरतालिया, दिलीप किराडे मंडल महामंत्री ,कुंजरसिंह रावत, दिलीप डावर, सजनसिंह अमलियार सहित क्षेत्र के कई सरपंच एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमृत राठौड़ ने किया। उक्त जानकारी मंडल के ने दी।
Trending
- मौसम बदला, तेज गरज के साथ आधी रात को हुई रिम झिम बारिश
- बाबा कोकिंदा पहाड़ी पर जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक का आयोजन किया
- उदयगढ़ में अतिक्रमण मुहिम निकली हवा-हवाई: ठेले और गाड़ियां हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती
- सारंगी क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी सरकारी सहायता
- नाबार्ड जिला प्रबंधक द्वारा बैंकर्स मीटिंग एवं ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- हज वेलफेयर सोसाइटी ने हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण का किया आयोजन
- भगोरिया से पहले छकतला में अतिक्रमण का अंबार, जाम के झाम में फंस रहे ग्रामीण
- फाटा डेम पर लावारिस हालत में पड़ी हैं हाई वोल्टेज केबलें, हादसे का अंदेशा
- अज्ञात कॉलर ने दी ‘लाश घर लाने’ की धमकी, ₹1 लाख की मांग; पीड़ित अस्पताल में भर्ती
- दाहोद देलसर उकरड़ी रोड भट्टा फलिया में हल्की बारिश के बाद रातभर बिजली गुल, रहवासी परेशान
Next Post