झाबुआ – मप्र में दो जिलों की प्रथम नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ के नव वर्ष 2016 की प्रथम संचालक मंडल की बैठक में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ दो जिलों की केन्द्रीय सहकारी बैंक झाबुआ के पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए तीसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता गौरसिंह वसुनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नागरिक बैंक के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि वर्ष 1987 मे जिस आदिम जाति संस्था थांदला के अध्यक्ष के रूप में जिस वनवासी युवा भाजपा नेता को उद्घाटित किया था। वह सहकारी क्षेत्र का जाबांज नेता बनकर सहकारी क्षेत्र को रोशन कर रहा है। वही इस युवा नेता की सहकारी चमक देखकर वर्ष 2005-06 मे मप्र के भाजपा के कुषल संभागीय संगठन मंत्री अरविंद मेनन ने झाबुआ बैंक के अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत कर आशीर्वाद दिया। वसुनिया ने भाव विभोर होकर अपने राजनैतिक एवं सहकारी गुरू सहकारिता क्षेत्र के पितृ पुरूष के चरण स्पर्श कर जिले मे सहकारिता के माध्यम से गरीब आदिवासियों के विकास में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की बात कहीं। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि उनके मन में भी सहकारिता के प्रति रुचि बढ़ी है। जिले मे सहकारी क्षेत्र को प्रदेश के शीर्ष स्थान पर पहुंचाने मे कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। संचालकगों ने वसुनिया एवं भावसार का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष, संचालक एवं विपणन सहकारी संस्था थांदला के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता फकीरचंद्र राठौड़ ने आभार व्यक्त किया ।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल