अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया महिला सम्मान व विधिक साक्षरता शिविर में बोले ” समाज में समानता से ही प्रगति सम्भव”

0

झाबुआ live डेस्क

समस्या का सामना करें उससे डर कर भागे नहीं, तभी समस्या का समाधान हो सकता है। उक्त बात अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया ने कहीं। वे स्थानीय शासकीय कन्या उमावि में महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान एवं विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे।आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। देवलिया ने छात्राओं को कहा कि अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। जो हमारे अधिकार हैं वह दूसरे के लिए कर्तव्य हो सकते हैं। देवलिया ने कहा कि समाज में समानता जरूरी है। यदि समाज का एक हिस्सा पिछड़ा हुआ रहता है तो समाज की संपूर्ण प्रगति नहीं हो सकती ।उन्होंने छात्राओं को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने व आगे बढ़ने की बात कही। देवलिया ने छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी।देवलिया ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े प्रसंग व अन्य प्रसंगों का उल्लेख कर प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार ने की। विशेष अतिथि के रुप में पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद आंजना शिक्षक पालक संघ की अध्यक्ष अध्यक्ष शकुंतला भाभोर मौजूद थी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। सरस्वती वंदना छात्रा योगिता माली व सायला ने प्रस्तुत की ।अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत पीटीए अध्यक्ष शकुंतला, वरिष्ठ भृत्य कलावती पंचाल व छात्रा प्रियंका परमार ने किया ।स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य खुजेमा अली ने दिया। इसके पश्चात नगर की विभिन्न क्षेत्र की सक्रिय 5 महिलाओं का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 81 वर्षीय समाजसेवी रमाकांत महेश्वरी वर्षों से महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई, कढ़ाई ,बुनाई, खिलौना बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है ।स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सुपरवावाइजर शारदा कौशल गत 35 वर्ष से नगर में सेवा दे रही है। कन्या शाला में पदस्थ शिक्षिका प्रभा चतुर्वेदी छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए लेकर जाती है। वह गत 31 वर्ष से यहां शिक्षण कार्य कर रही हैं। नगर परिषद की सफाई कर्मचारी मालती हवासिया गत 21 वर्षों से नगर के आजाद चौक से एकता गली की सफाई व्यवस्था की बागडोर संभाले हुए हैं। लंबे कार्यकाल के बावजूद उनकी सबसे कम शिकायतें आती हैं।वे कार्यक्रम में झाड़ू लेकर आई।पुलिस कर्मी शारदा का कोरोना कॉल में उत्कृष्ट सेवाओ के लिए सम्मान किया गया।जनसाहस संस्था के अजय मारू ने महिला प्रताड़ना छेड़छाड़ आदि होने पर संस्था की ओर से मदद के लिए टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी।अपने उद्बोधन में नप अध्यक्ष सुनीता अजनार ने कहा कि महिला एक घर सुधारती है पर छात्रा पूरा समाज सुधार सकती है।उन्होंने आदिवासी समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाज की प्रगति में बाधक बताया।संचालन कमलेश नाहर ने किया।आभार शिक्षक शैलेष डोशी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.