झाबुआ। श्री दुर्गा पाठ महोत्सव समिति द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति पर दो दिवसीय भव्य आयोजन किए गए। जिसके दूसरे दिन 16 जून, रविवार सुबह 8 बजे से विवेकानंद कॉलोनी स्थित श्री उमापति महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा बैंड-बाजों और ढोल-ताशों के साथ निकाली गई। पश्चात् नेहरू मार्ग स्थित महाकालिका माता मंदिर परिसर में सामूहिक श्री दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ।
तत्पश्चात् मंदिर परिसर में नौ कुंडीय महायज्ञ परम् पूज्य गुरुदेव ब्रह्मचारी श्री सत्यानंद ‘योग ऋषिजी’ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। समापन पर कन्या भोज एवं शहर भंडारा रखा गया, जिसका हजारों भक्तों ने लाभ लिया। जानकारी देते हुए आयोजक समिति के दिलीप पालीवाल एवं नरेंद्र राठौरिया ने बताया कि उमापति महादेव मंदिर पर श्री सत्यानंदजी महाराज द्वारा पधारने पर यहां गुरुदेव ने मंदिर में दर्शन किए। बाद युवा ज्योतिषाचार्य पं. विजेंद्र व्यास द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गुरुदेव ने शिवलिंग पर पूजन एवं जलाभिषेक किया। यहां से बैंड-बाजों और ढोल-ताशों के साथ भव्य कलश यात्रा आरंभ हुई। बैंड&बाजों पर धार्मिक भजनों एवं गीतों पर महिलाओं ने एक जैसे ड्रेस-,कोड लाल वस्त्रों में जगह-जगह नृत्य के साथ गरबे खेले गए। आगे अश्वों पर रिया एवं सिया राठौरिया, अनुष्ठा जोशी एवं शुभम पालीवाल केसरिया ध्वज लेकर चले।

Comments are closed.