शारदा समूह द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन: देश भर से 150 से अधिक शिक्षाविद करेंगे सहभागिता

May

बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ

शिक्षा संस्कृति उत्थाान न्यास, नई दिल्ली एवं शारदा समूह, झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन झाबुआ में किया जा रहा है।

कार्यशाला के विषय में जानकारी देते हुए न्यास के प्रचार प्रमुख अथर्व शर्मा ने बताया की शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अपने स्थापना वर्ष से ही चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास विषय पर देश भर में कार्य कर रहा हैं न्यास द्वारा इस विषय पर कक्षा 12वीं तक का पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है जो कि देश भर के 500 से अधिक विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। न्यास द्वारा इस विषय पर वर्ष में एक बार राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कि जाती है, इस वर्ष यह गौरव झाबुआ को प्राप्त हुआ है, यहाॅ यह उल्लेखनीय है की न्यास द्वारा अपनी कार्य विस्तार की दृष्टि से प्रथम कार्यशाला का आयोजन भी झाबुआ में ही किया गया था। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में 15 राज्यों के 150 से अधिक शिक्षाविद तथा शिक्षक सहभागिता कर आगामी वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के देश में क्रियान्वयन तथा उसकी सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर कदम किस प्रकार बढाये जाएं इसकी रुपरेखा पर मंथन करंेगे। साथ ही प्रमुख शिक्षाविद अंचल के शैक्षणिक संस्थानो ंसे चयनित शिक्षको को भी इस विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यशाला के संयोजक मकरंद आचार्य ने बताया कि देश के प्रमुख शिक्षाविद तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, NCERT पाठ्यक्रम समिति के सदस्य एवं न्यास के राष्ट्रीय संयोजक देशराज शर्मा, म0 प्र0 हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक एवं न्यास के राष्ट्रीय सह-संयोजक अशोक कड़ेल, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की अजा, अजजा छात्रों की शिक्षा हेतु बनी समिति के सदस्य एवं न्यास के राष्ट्रीय सह-संयोजक ए विनोद, गुजरात साहित्य अकादमी के महासचिव एवं न्यास के अंतर्गत प्रबंधन शिक्षा के राष्ट्रीय संयोजक जयेन्द्र जाधव, म0 प्र0 लोकसेवा आयोग की पूर्व सदस्य एवं न्यास में महिला कार्य प्रमुख शोभा ताई पैठणकर, NCERT में पाठ्यक्रम समिति कीं सदस्य अनिता शर्मा, न्यास के कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, न्यास में आत्मनिर्भर भारत प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा इस कार्यशाला में प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला की सत्र प्रमुख वंदना नायर ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला की प्रमुख विशेषता यह है कि इसका पूरा संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही जिले के चयनित शिक्षण संस्थाओं द्वारा शैक्षिक नवाचारों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।