झाबुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा शतरंज के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ में किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय रेकिंग प्राप्त खिलाड़ी नरेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकसिंह धाकरे तथा उपाध्यक्ष अब्दुल अयाज़ कुरैशी ने प्रशिक्षणार्थियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत करवाया। पश्चात प्रशिक्षणार्थियों ने शतरंज खेल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिविर के प्रारंभ में संस्था प्राचार्य निधी गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारी संस्था का सौभाग्य है कि चेस ऐसासिएशन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हमारे यहां प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित हुए है।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Prev Post