राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने समाज को एकजुट करने के लिए किया घर-घर जाकर संपर्क

0

झाबुआ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा देश में राजपूत समाज को एक मंच पर लाकर एकजुट करने का काम किया जा रहा है। इसी कडी में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ठा. जीवनसिंह शेरपुर भी प्रदेश में करणी सेना की नींव मजबूत करने में लगे हैं, और उन्हें हर जिले से सफलता भी प्राप्त हो रही है। ठीक उसी प्रकार जिला भी समाज की एकता दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा द्वारा झाबुआ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संपर्क कर सभी राजपूत युवाओं को एकजुट किया एवं समाज के प्रति जागरूक किया। जिनमे अब मां करणी के सैनिक बनने की ललक जाग उठी है और वे समाज को एकजुट करने में जुट गए हैं। अंचल के युवाओं द्वारा समाज के घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। नगर के कैलाश मार्ग, हूडा, मारूति नगर एवं सुखदेव विहार कालोनी, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों में जन संपर्क किया गया तथा युवाशक्ति से जुडने का आव्हान किया गया। युवा तुर्क अजीतसिंह चौहान ठीकाना चिचोडिय़ा, दर्शनसिंह भाटपचलाना, रविराज सिंह राठौर, जयराज सिंह गहलोत, कृतज्ञसिंह राठौर, चिरंजीवसिंह सोलंकी, सुमितसिंह पंवार, पुष्पेंद्रसिंह बेकलदा, मयंक सिंह सिसौदिया, शक्तिसिंह देवड़ा, युवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, यशसिंह चौहान, कार्तिक सिंह पंवार और अनुसिंह पंवार की सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.