झाबुआ । राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय नीजि होटल के सभाकक्षा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला सशक्तिकरण विभाग केू द्वारा सुरक्षित बेटी-स्वर्णीम प्रदेश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले भर की सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में सुरक्षित स्वावलंबी बालिका विषय पर वाद विवाद, भाषण, निंबंध प्रतियोगिताओं में विजतेाओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, शांतिलाल पालीवाल, जिला सशक्तिकरण अधिकारी आर एस बघेल आदि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देते हुए झाबुआ जिले में लिंगानुपात में आई कमी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष शैलेष दुबे ने प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये उठाये गये कदमों की जानकारी देते हुए ऐसे आयोजन के लिये जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Trending
- राणापुर पेट्रोल पंप पर चला दिए नकली नोट, CCTV में कैद आरोपी, पुलिस ने केस दर्ज किया
- संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती आम्बुआ में धूमधाम से मनाई गई
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर भव्य आयोजन, महिला उद्यमियों के हुनर को मिला मंच
- बामनिया रेल्वे समपार न. 72 पर सात दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध
- 42 वर्ष सेवा अवधि समाप्त कर शिक्षक मुथा हुए सेवानिवृत
- एमपीपीएससी में चयन : कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान
- आलीराजपुर पुलिस का नवाचार आपणा मानसेन आपणी पुलिस, एसपी ने दिया ‘शिक्षित समाज और सुरक्षित परिवार’ का संदेश
- आतिशबाजी के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, निकाली शोभायात्रा
- आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
- अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कालीदेवी पुलिस हुई सख्त, ढाबे से जब्त को अंग्रेजी शराब
Prev Post