झाबुआ लाइव डेस्क। शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे हुए नि:शक्तजनों का चिन्हांकन करने एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों पर 26 फरवरी तक अनुभूति शिविर आयोजित किये जा रहे है। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी की पहल पर जिले में दूसरे चरण के तहत अनुभूति शिविर झाबुआ ब्लाक में विकलांग पुनर्वास केन्द्र रंगपुरा में आयोजित किया गया। प्रभारी कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। शिविर में सीईओ जनपद निशिबाला सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कर नि:शक्तजनों के चिह्निïत की कार्रवाई की। अनुभूति अभियान अंतर्गत झाबुआ ब्लाक की 68 ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र झाबुआ के 18 वार्डो के नि:शक्तजनों का पंजीयन करने के लिए शिविर स्थल पर काउण्टर बनाकर पंजीयन किया गया।
मेडीकल बोर्ड ने किया परीक्षण
शिविर में उपस्थित हुए नि:शक्तजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं नि:शक्तता प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए शिविर स्थल पर मेडीकल बोर्ड बैठा। मेंडीकल बोर्ड में डॉ. निनामा, डॉ. आईएस चोैहान, डॉ अवासिया, डॉ. अग्रवाल ने शिविर में आये दिव्यांगजनों(नि:शक्तजनों)का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शक्ता संबंधी प्रमाण-पत्र जारी किये।
24 फरवरी को पेटलावद में लगेगा शिविर
अनुभूतिअभियान के तहत दूसरे चरण में विकासखंड पेटलावद मे 24 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड रामा मे 25 फरवरी, विकासखण्ड थांदला में 26 फरवरी को, एवं विकासखण्ड राणापुर में 23 फरवरी को प्रात: 9 बजे से शिविर आयोजित किये जायेगे।
Trending
- मेघनगर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रात के अंधेरे में घेराबंदी कर पकड़ी खैर की लकड़ी
- युगप्रताप उमरकोट का एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चयन
- खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्री विक्रय के निर्देश दिए
- इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने ग्रामीणों को मारी टक्कर
- सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिखाई मानवता
- 16 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
- बे-मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में मंचाया कोहराम
- फर्जी रजिस्ट्री मामले में डॉक्टर डाबी, फर्जी विक्रेता ओर ब्रोकर पर एफआईआर दर्ज
- धन के पीछे भागने से तन और मन होते हैं बीमार : अनिल त्रिवेदी
Prev Post