Trending
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
- जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल
- शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा
- CAIT की राणापुर तहसील इकाई का हुआ गठन : पंकज जागेटिया अध्यक्ष, धर्मेश जैन बने महामंत्री
- कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय सहायता के साथ भावनात्मक व सामाजिक सहायता आवश्यक : डॉ खुशी शर्मा
- नन्हीं मुस्कानों के लिए बढ़े हाथ : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने निजी खर्च से बच्चों को बांटे कपड़े
- थांदला रोड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत
- कट्ठीवाड़ा पुलिस ने ली डीजे संचालकों की बैठक, शोर-शराबे पर सख्ती के निर्देश
झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मेघनगर से 4 किलोमीटर दूर पंचकुई स्थित माता मरियम के तीर्थ स्थल पर रविवार को वार्षिकोत्सव धूमाम से मनाया। महोत्सव इमली मैदान से माता मरियम की आरती के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोल बजाने के साथ साथ युवक नृत्य करते हुए तथा समाजजन भक्तिमय प्रार्थना गीतों के साथ चल रहे थे। जुलूस ग्रोटो प्रागंण में पहुंचा, जहां मुख्य समारोह मिस्सा के साथ प्रारंभ हुआ। समारोह के मुख्य याजक व प्रवचक कैथोलिक डायसिस के बिशप देवप्रसाद तथा झाबुआ डायसिस के बिशप डॉ. बसील भूरिया थे। बिशप बसील भूरिया ने परिवार जिसमें माता पिता बच्चे व युवा रहते है उनहे लिए विशेष प्रार्थना व निवेदन माता मरियम के मध्यस्थत द्वारा ईश्वर से करने का आव्हान किया। बिशप देवप्रसाद गणावा ने अपने प्रवचन में कहा कि मां के पास आते है किन्तु मां के प्रति हमारी भक्ति कितनी पक्की है यह हमारे आचरण द्वारा प्रतीत होना चाहिए। माता मरियम हम मनुष्यों के लिए प्राप्त अनोखा वरदान है जिससे हमें पवित्रता की अभिभूती होती है। मां कभी भी बच्चों की प्रार्थना अनुसनी नही करती बशर्त हम पूरे विश्वास के साथ मां के पास आए। पीआरओ पीटर बबेरिया ने बताया कि बाईबिल पाठ का वाचन सुशीला सिंगाडिया व विद्या कटारा ने किया। फ्रांसिस कटारा ने माता मरियम पंचकुई गोटो का संक्षिप्त इतिहास के बारे में बताया। डॉ. राहुल गणावा ने अपनी सार्वक्षी द्वारा माता मरियम के प्रति भक्तों के विश्वास व आस्था को बढ़ाया, रूपसिंह भूरिया ने विश्व शांति व देश में एकता-अखडंता के लिए निवेदन किया। बैंजामिन निनामा, राजू कटारा व जेम्स भूरिया के दल द्वारा भक्तिमय सुमधुर गीतों द्वारा मिस्सा पूजा भक्तिमय बताया। कैथोलिक चर्च के संचालक फादर जोसफ अमुदकनी ने सभी मेहमानो का स्वागत किया।