पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की हड़ताल का कांग्रेस ने किया समर्थन
झाबुआ। जिलेभर में पंचायतों सचिवों एवं रोजगार सहायकों को वेतन नहीं मिलने एवं अन्य समस्याओं के चलते वे परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रहंी है। इसका जिला कांग्रेस ने विरोध किया है एवं कहा कि सरकार को इनके मांगे पूरी करना चाहिए। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक, जो दिन-रात काम करते है एवं महत्वपूर्ण कार्र्यों की जवाबदारी उन पर होती है, ऐसे में उनको उपेक्षित कर प्रदेश सरकार उनके साथ छलावा कर रहीं है। उन्हें वेतन नहंी मिलने एवं अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन की राह पकडऩा पड़ रहीं है। घोषणा कर सरकार अपने वादे से मुकर रहंी है। सचिवों एवं रोजगार सहायकों के काम नहीं करने से गांवों में जरूरी कार्य ठप हो गए है एवं ग्रामीणजनों को बेदह परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द पूरी की जाए मांगे
जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष भूरिया के साथ जिला कांग्रेस महामंत्री हेमचंद डामोर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता शंकरसिंह भूरिया, रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर शांति शारदा, मालू अकमाल, रमिला डामोर आदि ने प्रदेश सरकार से पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की समस्याओं को अतिशीघ्र हल करने की मांग की है।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
Next Post