झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- हनुमान मदिंर प्रांगण मे भाजपा मण्डल रायपुरिया की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधायक निर्मला भूरिया उपस्थित रही बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा की गई। विधायक निर्मला भूरिया ने बताया की पार्टी प्रतिवर्ष 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने बैठक मं उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,सरपंच,उपसरपंच से समर्पण राशि पार्टी को देने की बात कहीं उन्होंने कहा की पार्टी के सदस्यों द्धारा जो समर्पण राशी दी जाती हे वो भाजपा के भोपाल कार्यालय को जाती हे ओर वहा से इन राशी का कुछ हिस्सा सभी जिले के कार्यालयो को मिलता हे । विधायक निर्मला भुरिया ने18 फरवरी को सभी कार्यकर्ताआ से सीहोर के पास शेरपुर मे आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन मे आने की अपिल की हे वहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फसल बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। बैठक मे विधायक निर्मला भुरिया, मण्डी अध्यक्ष एंव समर्पण मण्डल प्रभारी भरतलाल पाटीदार रायपुरिया मण्डल अध्यक्ष अजमेरसिंह भुरिया ,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड ,कोषाध्यक्ष महावीर भण्डारी जिला महामंत्री अबांलाल मेहता जिला उपाध्यक्ष भुपेन्द्रसिंह राठोर,किसान मोर्चा अध्यक्ष लालचंद्र पाटीदार,विपणन सहकारी संस्था संचालक नन्दकिशोर पाटीदार उपस्थित रहे।
Trending
- राणापुर पेट्रोल पंप पर चला दिए नकली नोट, CCTV में कैद आरोपी, पुलिस ने केस दर्ज किया
- संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती आम्बुआ में धूमधाम से मनाई गई
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर भव्य आयोजन, महिला उद्यमियों के हुनर को मिला मंच
- बामनिया रेल्वे समपार न. 72 पर सात दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध
- 42 वर्ष सेवा अवधि समाप्त कर शिक्षक मुथा हुए सेवानिवृत
- एमपीपीएससी में चयन : कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान
- आलीराजपुर पुलिस का नवाचार आपणा मानसेन आपणी पुलिस, एसपी ने दिया ‘शिक्षित समाज और सुरक्षित परिवार’ का संदेश
- आतिशबाजी के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, निकाली शोभायात्रा
- आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
- अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कालीदेवी पुलिस हुई सख्त, ढाबे से जब्त को अंग्रेजी शराब