झाबुआ डेस्क। 19 दिसंबर को पेटलावद मंडी में मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी संघ से संबंध भारतीय मजदूर संघ की श्रमिक संपर्क अभियान की बैठक रखी गई। इस दौरान मिनी आंगनवाड़ी बहनों को मेन आंगनवाड़ी बनने पर संगठन की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव का ढोल के साथ स्वागत किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
