झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में स्थानीय ग्राम पंचायत के मांगलिक भवन में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथी कल्याण डामोर अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पारा मंडल के प्रभारी पंडित महेंद्र तिवारी पारा भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्याण डामोर ने कहा कि भाजपा ही देश में एक अनुशासित पार्टी है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चल कर देश सेवा कर रही है भाजपा के कार्यकर्ता पंडित उपाध्याय के बताए मार्ग का अनुसरण कर पार्टी को नित नई ऊंचाइयां दे रहे है। पारा मंडल प्रभारी एवं जिला कार्यालय मंत्री महेंद्र तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश छाजेड, वेस्ता बामनिया, भाजपा पारा मंडल के महामंत्री अमृत राठौर, दिलीप कराडिया, सहकारी संस्था के अध्यक्ष कुंजर सिंह रावत, धमोई सरपंच बच्चु निनामा, किशोर भाबर, पंच शुभम सोनी, पलाश कोठारी, केशरी हिहोर, वराड सरपंच बसंत भाई आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अमृत राठौर ने किया और आभार शुभम सोनी ने माना।
