झाबुआ। बीएसएनएल में प्रतिनिधि यूनियन के तीन वार्षिक चुनाव में बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन लगातार छटवीं बार झाबुआ में चुनाव जीती। यूनियन के जिला सचिव शरद शास्त्री ने बताया कि बीएसएनएल में ग्रुप सी एवं ग्रुप डी का प्रतिनिधित्व यूनियन करती है। 10 मई को मतदान हुआ था एवं 12 मई को मतगणना हुई। जिसमें यूनियन विशाल बहुमत से विजयी हुई। यूनियन झाबुआ एवं अलीराजपुर दोनों जिलों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेगी। इस विजयी पर कर्मचारी विलियम निनामा, शब्बीर खान, हितेश बारेला, चिमनसिंह डावर, निलेश हरवाल, महेन्द्र टवली, लालसिंह, दशरथ, जगन्नाथ नायक, एनएन चतुर्वेदी, किरण चौहान, श्यामा सोनी, विष्णु राठौर, रवैका चौहान, जुवानसिंह मोटला, अरूण गेहलोत, नारायण गेहलोत, नूर अफजल, नागेश्वर, चन्द्रदीप, रामजी, पारसिंह, रामलखन, इकबाल खान, हमीद खान, खुमान रावत, राजेश आदि द्वारा बधाई दी गई है।
संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
गुरूवार को दोपहर आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यशवंत भंडारी, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री जयेन्द्र बैरागी, जिला आजाद साहित्य परिषद से पंडित गणेश प्रसाद उपाध्याय, सकल व्यापारी संघ से अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव कमलेश पटेल आदि द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत पर पुष्पमालाएं पहनाई गई एवं सभी को गुलाल लगाया गया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिश्बाजी की भी गई।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
Prev Post