पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ

बुधवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आमली फलिया के पूर्व सरपंच बापू सिंग वाखला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि किसी विवाद के चलते गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या की है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर, पुलिस शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए लेकर पहुंची है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.