झाबुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाई जाकर पण्डित नेहरू को स्मरण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। 27 मई को जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रात: 11 बजे देश के महान राष्ट्र नेता को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया हैैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, सहित पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भी कांगे्रस कमेटियों द्वारा पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला कांग्रस ने सभी कांग्रेसजनों से इस कार्यकम शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, सुखद यात्रा की दी मुबारकबाद
- मावठे के साथ वर्षा ऋतु की बिदाई के संकेत, क्षेत्र में घना कोहरा छाया
- आम्बुआ के बिजासन माता मंदिर पर उत्साह से मनाया अन्नकूट महोत्सव
- युग परिवर्तन तो होकर रहेगा, हमें निमित्त बनना है यह हमें तय करना है : संतोष वर्मा
- आजाद अध्यापक शिक्षक संगठन की बैठक में ओल्ड पेंशन बहाली आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर हुई बात
- किसानों का हित सर्वोपरि- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को फिर से मिलने लगा पका भोजन
- रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक खनिज अधिकारी, डंपर मालिक बिना रॉयल्टी और ओवरलोड से राजस्व को लगा रहे चूना
- चरित्र शंका में पति ने काटी पत्नी की नाक, कटा हिस्सा जानवर खा गए!
- सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत