झाबुआ। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वींपुण्यतिथि शुक्रवार को स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी पर मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्व.पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों नें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा की स्व.नेहरूजी ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई। वे देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। नेहरू के सामने राष्ट्र को एकजुटकरने कि चुनौतियां थी। जिसे उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्र के उत्थान के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में तथा पंचशील का सिद्धांत लागू करके विश्व शांति की पहल की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने नेहरू से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों के लिए बड़ी जल परियोजनाएं लागू करने के साथ ही औद्योगिकरण की दिशा में नेहरू जी के योगदान के कारण ही आज देश 21वीं सदी में प्रवेश पर पाया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर ने नेहरू जी को नमन करते हुए कहा कि वे एक परिपक्व लेखक भी रहे है उनकी कृति डिस्कवरी आफ इंडिया विश्व की ख्याति प्राप्त सन्दर्भ साहित्य में अग्रणी है। पूर्व पिधायक बालसिंह मेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबोर, वरिष्ठ कांग्रेसी मानसिंह मेड़ा, प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्ष भट्ट ने पं. नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शारदा भाबोर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालू डोडियार, जामसिंह डालमा, रतन मेड़ा, लालजी वसुनिया, दशरथ, किलानसिंह, संतोष पंवार, सचिन चंदेल, रिजवान खान, पंकज पालिया, अमरसिंह डामोर सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया