झाबुआ में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

0

झाबुआ। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष *देवेंद्र दादू सिंह* एवं जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव *सद्दाम पटेल* का झाबुआ जिला दौरा हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस झाबुआ *नटवर डोडियार* के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सशक्त एवं संगठित कार्यकारिणी के निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र दादू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, उसके पश्चात विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि झाबुआ में युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा।

जिला प्रभारी सद्दाम पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतु ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहकर संगठन विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार ने कहा कि युवा कांग्रेस लंबे समय से सच्चाई और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रही है तथा हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी सच की लड़ाई के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश परमार, जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल, जिला महासचिव मोहम्मद इस्तियाक, किलु भूरिया, गजेंद्र मुनिया, रोशन बारिया, जिला आईटी सेल अध्यक्ष ओवेश शेख, विधानसभा अध्यक्ष दरियाव सिंगाड, अक्षय कामलिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हेमेंद्र (बबलू) कटारा, राजा कुरैशी, विधानसभा उपाध्यक्ष आयुष ओहारी, प्रकाश खपेड़, पंकज डोडियार, वीरेंद्र बारिया, ब्लॉक अध्यक्ष बापू अजनार, राजेश मेडा, सुनील पंडदा, ललित परमार, शिवपाल डामोर, गणेश गुड़िया, अनसिंह वसुनिया, अविनाश मुनिया, उपाध्यक्ष लखन डामोर, संदीप डामोर सहित नंदकिशोर बामनिया, रोशन मेडा, पंकज सारेल, पुनीत भानपुरिया, महेश अमलियार, कमलेश बिलवाल, दिलीप भूरिया एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.