झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही..घर में संचालित था अवैध हथियारों का कारखाना, हथियार सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

May

मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर 

आज कोतवाली पुलिस झाबुआ को मुखबीर कि सुचना पर अयोध्या बस्ती झाबुआ में एक मकान में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित था, सुचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी के घर से अवैध हथियार एवं हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया, पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ पर अप.क्र.613/24 धारा 25(1),27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीः- प्रकाश पिता रामचन्द्र गलानी उम्र 34 साल निवासी टीचर्स काँलोनी झाबुआ

जप्त हथियार-

 1. 12 बोर बन्दुक 5 हाथ निर्मित

 2. 315 बोर का 01 कट्टा हाथ निर्मित

 3. 12 बोर का 01 देशी कट्टा हाथ निर्मित

 4. एयर गन कटे नुमा 01 हाथ निर्मित।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौड , उप निरीक्षक दिलीप वर्मा, सहा उप निरीक्षक जगदीश नायक, आरक्षक विशाल, आरक्षक अर्जुन, आरक्षक मगन, आरक्षक आशीष, आरक्षक केदार, महिला आरक्षक ममता का सरहानीय योगदान रहा।