झाबुआ के निशानेबाज युगप्रताप सिंह का ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में चयन, मिस्र में दिखाएंगे दम

0

झाबुआ डेस्क। (ISSF)इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जूनियर विश्व कप 19 से 27 अप्रैल 2026 तक मिस्र की राजधानी काहिरा में अयोजित की जाएगी जिस में उमरकोट जिला झाबुआ के प्रतिभाशाली निशानेबाज युग प्रताप सिंह का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी वरियता सूची के अनुसार, युगप्रताप का चयन 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल(जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिफल है।

यह उपलब्धि न केवल युगप्रताप के खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि जिले एवं मध्य प्रदेश के लिए भी अत्यंत गौरव का क्षण है। यह चयन इस तथ्य को रेखांकित करता है कि झाबुआ अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.