जिला जेल परिसर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया

May

अशोक बलसोरा, झाबुआ 

झाबुआ जिला जेल परिसर में राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग के सौजन्य से भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामायण  मंडल पारा के कलाकारों  भव्य सुंदर काण्ड पाठ की पस्तुति दी गई  और यह राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविंद्र मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। जिला जेल अधीक्षक श्री डी.के. पगारे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम का आयोजन जेल परिसर में किया गया, जिसमें समस्त बंदियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जेल परिसर के मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा-अर्चना के पश्चात, जिला जेल अधीक्षक श्री डी.के. पगारे, संस्था के डॉ. एम.एल. फुल पगारे, मोहनलाल पाटीदार, बापू सिंह कटारा, जगदीश सिसोदिया और संतोष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रामायण मंडल के सभी साथियों का कुमकुम तिलक और मोतियों की माला से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों में डॉ. एम.एल. फुल पगारे, संतोष मिश्रा, गौरी कटारा, अन्नु भाभोर और अधीक्षक श्री डी.के. पगारे शामिल थे। इन सभी ने धर्म की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अन्नु मेम ने “राम जी आएंगे” की धुन पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थित बंधियों और धर्म प्रेमी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात, रामायण मंडल पारा के कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। सुंदरकांड का पाठ विभिन्न भजनों के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर रामायण मंडल की ओर से पंडित संजय शर्मा, लाखन सिंह डोडिया, ओकर सिंह परमार, प्रकाश परमार, चेतन सिंह डोडिया, गौरव डोडिया, शैलेंद्र राठौर, राजकुमार सरतलिया, सतीश अजनार, पवन बैरागी, अभिषेक शर्मा, धर्मेंद्र राठौर, दिनेश परमार, नयन बैरागी उपस्थित थे। राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग की ओर से मध्य प्रदेश अध्यक्ष सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ के डॉ. एम.एल. फुल पगारे, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, जिला संयोजक जगदीश सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष बापू सिंह कटारा, धार सामाजिक सेल जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, दुर्गेश सोनी, महिला सेल से प्रदेश सचिव रेखा भूरिया, इंदौर संभाग सामाजिक सेल के अध्यक्ष अन्नु भाभोर, झाबुआ जिला महिला सेल अध्यक्ष गौरी कटरा, संभाग उपाध्यक्ष चेतना परमार, जिला उपाध्यक्ष आशा अम्लियार, जिला उपाध्यक्ष चंपा सिंगोड, जिला सचिव साधना सोनी, संभाग उपाध्यक्ष मोनिका सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष शकुंतला राठौर, जिला सचिव रेखा रागिनी सिंह और अनीता मिश्रा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक बलसोरा ने किया। अंत में, डॉ. एम.एल. फुल पगारे ने सभी का आभार व्यक्त किया। जेल अधीक्षक श्री डी.के. पगारे और रामायण मंडल का संस्था परिवार की ओर से विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया। इस आयोजन से जिला जेल परिसर में एक सकारात्मक और धार्मिक माहौल बना, जिसने बंदियों को धर्म और मानवता के महत्व से परिचित कराया। यह कार्यक्रम उनके मानसिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।