झाबुआ डेस्क। होलिका दहन महोत्सव के पूर्व आज दिनांक 06/03/2025 को दोपहर 2.30 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर काॅलेज मार्ग झाबुआ पर फाग महोत्सव का आयोजन रखा गया| फाग महोत्सव के इस आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ एक दूसरे पर गुलाल व पुष्पवर्षा और आनंदमय बना दिया |इस दौरान इस आयोजन में रामीबाई गेहलोत हंसुमति सोलंकी, चेतना त्रिवेदी, वैजयंती शुक्ला, लीला पंडा, राधा बेन जाखड़, ज्योति प्रजापत, शीला प्रजापत, सुनीता प्रजापत, मोना भट्ट, भावना सोलंकी, विनिता सोलंकी, किर्ती देवल, ऊषा पंवार, दीपाली पंडा, सोनू आचार्य, कांता मालवी, सुनीता गेहलोत , रेखा शर्मा, हर्षिता शर्मा , रामवती माहौर आदि उपस्थित रही |कार्यक्रम के समापन पर स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया | रेखा अश्विन शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक – 1 के नेतृत्व में उक्त आयोजन किया गया |