झाबुआ। ग्राम उदय से भारत उद्य अभियान के लिए कलेक्टर डॉ. अरूण गुप्ता ने जिले में नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति कर सभी को दायित्व सौपा है। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक तीन दिन जनपद पंचायत रामा, राणापुर, पेटलावद, झाबुआ, मेघनगर एवं थांदला में ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कलस्टर अधिकारी, नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य विभागो के ग्राम स्तरीय अमले को ग्राम संसद के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के संबंधी में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी, एडीएम दिलीप कपसे ने झाबुआ एवं राणापुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया एवं प्रशिक्षण में उपस्थित शासकीय सेवकों को बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित जल संरचनाऐ जैसे स्टापडेम, तालाब, परकोलेशन तालाब, बोल्डर चेकडेम, सार्वजनिक कूप बावडी नहरों के रख रखाव आदि कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम संसद के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियो को चिन्हित कर लाभ दिलवाए, शासन की किसी भी योजना के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहे, जो ब्लाक एवं ग्राम पंचायत ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान अच्छा कार्य करेगे उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना