नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ
नगर के बसंत कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ का दो दिवसीय स्थापना दिवस उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बडी संख्या में परिजनों ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न किया गया। नवनिर्मित शिखर पर कलश व ध्वज स्थापना की गई।
शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम त्रिवेदी ने बताया कि दो दिवसीय स्थापना दिवस में पहले दिन नगर के 51 से अधिक परिवारों में गायत्री मंत्र की आहुतियों के साथ यज्ञाचार्यो द्वारा यज्ञ संपन्न करवाए गए। कई परिवारों के सदस्यों का जन्म दिवस और विवाह दिवस भी इसी दिन होने से महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। शक्तिपीठ पर प्रमुख ट्रस्टी एसएस पुरोहित ने यज्ञ संपन्न करवाया। पेटलावद शक्तिपीठ के कार्यकर्ता रजनीकांत शुक्ला के नेतृत्व में सारंगी, खवासा, थांदला, मेघगनर एवं समीपस्थ गुजरात राज्य के दाहोद शहर से महिला-पुरूष यज्ञ संपन्न करवानें आए थे।
