खेल सामग्री की खरीदी में अनियमितता पर झाबुआ एवं थांदला बीआरसी सहित 6 जन शिक्षक निलंबित

0

झाबुआ से नवनीत त्रिवेदी

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पत्र क्रमांक 716 दिनांक 21 जनवरी, 2022 एवं पत्र क्रमांक 271 दिनांक 27 जनवरी 2022 के अनुसार जिले में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में खेल सामग्री क्रय करने हेतु एसएमसी के खातों में माध्यमिक शाला हेतु राशि 10,000 रुपए एवं प्राथमिक शाला के लिए 5,000 रुपए  की स्वीकृति दी गई थी। खेल सामग्री के क्रय हेतु विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति रेट कांट्रेक्ट के आधार पर भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए स्थानीय परिस्थितियों में उपयुक्त खेल उपकरणों को क्रय किए जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए थे। उक्त जारी निर्देशों का पालन खंड स्त्रोत समन्वयक एवं जन शिक्षकों के द्वारा नहीं किया गया। खंड स्त्रोत समन्वयको  द्वारा खेल एवं शारीरिक शिक्षा स्पोर्ट्स ग्रांट  व्यय हेतु प्रगति प्रतिवेदन जिला परियोजना समन्वयक  जिला शिक्षा केंद्र झाबुआ को निम्नानुसार विकास खंडो की प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में खेल सामग्री प्रदान की गई। इसमें विकासखंड झाबुआ प्राथमिक शाला 36  माध्यमिक शाला 3, विकासखंड मेघनगर प्राथमिक शाला 65, माध्यमिक शाला 16, विकास खंड थांदला प्राथमिक शाला 235, माध्यमिक शाला 44, विकासखंड पेटलावद प्राथमिक शाला 130 , माध्यमिक शाला 28 में विभिन्न  माध्यमो से  अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जिले के राजस्व अधिकारी/ जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार जिले के झाबुआ विकासखंड में पदस्थ बीआरसी देवी सिंह जमुनिया है एवं विकासखंड थांदला के बीआरसी राम बिहारी रामपुरिया व जनपद  शिक्षा केंद्र पेटलावद के दो जन शिक्षक  विजय कुमार बारिया, सुनील कुमार गुप्ता, झाबुआ के दो जन शिक्षक अमर सिंह बारिया, मुकाम सिंह बघेल एवं जनपद शिक्षा केंद्र मेघनगर के दो जन शिक्षक  जसवंत सिंह नायक, अमर सिंह भूरिया को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) (एक ) के अंतर्गत पूर्ण रूप से अपने कर्तव्य के प्रति सनिष्ट ना होकर लापरवाही बरतने के फलस्वरुप मध्यप्रदेश एवं सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)  1966 के नियम- 3 के तहत तत्काल प्रभाव से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा निलंबित किया गया है।

बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामग्री प्रदान करने पर तीन फर्म को ब्लैक लिस्ट किया

कार्यालय कलेक्टर  समग्र शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केंद्र झाबुआ के आदेश दिनांक 16 मार्च 2022 से समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय को प्रदत्त खेल सामग्री कार्यालय कलेक्टर जिला झाबुआ के पत्र क्रमांक 2576A/ शिकायत/ 2022 झाबुआ दिनांक 11 मार्च, 2022 एवं 2576c /शिकायत/ 2022 झाबुआ दिनांक 15 मार्च, 2022 के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विकासखंड झाबुआ, मेघनगर, थांदला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय/ माध्यमिक विद्यालय में बिना भंडार नियमों के पालन के बिना खेल सामग्री बिना कार्यादेश, बिना मांग पत्र के अभाव में गुणवत्ताहीन ,स्तरहीन, अमानक तथा बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामग्री संस्थाओं को प्रदान कर दी गई। जो नियम प्रक्रिया के विरुद्ध है। इस कारण 3 फर्मों को झाबुआ जिला हेतु ब्लैक लिस्ट किया जाता है। जिसमें कटारिया बुक सेंटर नियर बैंक ऑफ बड़ौदा मेघनगर, सूरजमल एंड संस सीएस आजाद मार्ग झाबुआ, मोनिका जनरल स्टोर महात्मा गांधी मार्ग थांदला है। यह आदेश कलेक्टर  के अनुमोदन से जारी कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.