झाबुआ। शहर के समीपस्थ ग्राम मोहनपुरा के स्कूल फलिया में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 पर संकल्प ग्रुप द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए आहेली कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को स्वरक्षा हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में संयोजक भारती सोनी ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षाओं के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक किया। महिला सशक्तिकरण अधिकारी रूपाली जैन ने बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं नियमों की जानकारी दी।ं आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. मीना भायल ने ग्रामीण परिवेश में कैसे स्वस्थ रहा जाए, पर प्रकाष डाला एवं स्वस्थ रहने की तरीके सिखाएं गए। इसके साथ ही संकल्प की संगीता शाह, मंजू मिस्त्री, रजनी पाटीदार, सुनीता आचार्य न भीे बालिकाओं जरूरी समझाइश दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग ज्योति त्रिवेदी, कार्यकर्ता थावरी डामोर, कमिता डामोर आदि का रहा।
Trending
- कुलिंदा शाह ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की
- आलीराजपुर जिले के तीन लोगों की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत
- आम्बुआ में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया
- धक्का लगने के मामूली विवाद में नाबालिग की जान लेने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
- खरडू बड़ी में 3 मार्च को रात्रि में होलिका दहन होगा
- जीआरपी मेघनगर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 5 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा
- सात साल के रूहान ने रखा पहला रोजा
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा