गौरव कटकानी, कालीदेवी
शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंदौर से गुजरात की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (CG 05 AP 6400) घाट के उतार पर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से आ रहे ट्राले में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
