गौरव कटकानी कालीदेवी
बीती रात झाबुआ जिले के ग्राम देवझिरी में एक ट्राला बिजली के तारों से भरा हुआ पलट गया । प्राप्त जानकारी अनुसार ट्राला क्रमांक Gj 03 bz 9904 ग्वालियर से बिजली के तार भर कर अहमदाबाद के लिए निकला था। बुधवार रात करीब 9.40 बजे ट्राला देवझिरी में जैन मंदिर के सामने असंतुलित होकर पलट गया और घसीटता हुआ रोड के समीप बने मकान में जा घुसा । ग्रामीणों ने बताया कि चालक काफी नशे में था। जब उसे अहमदाबाद जाना था तो वह हाईवे छोड़ कर झाबुआ जाने वाले रास्ते पर क्यों आया । ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
