कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि है, इसलिए उसे भी निभानी होगी अपनी सामाजिक भूमिकाः प्रथम सत्र वक्ता विजय दुबे

0

सलमान शैख़@ पेटलावद

कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है, प्रवक्ता होता है। भविष्य में इन्हीं कार्यकर्ताओ में से नेतृत्व निकलकर आता है। प्रशिक्षण की बदौलत साधारण कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच जाता है। कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि है, इसलिए उसे भी अपनी सामाजिक भूमिका निभानी होगी।

यह बाते प्रथम सत्र वक्ता के रूप में पेटलावद पहुंचे विजय दुबे ने कही। वे प्रेम सागर गार्डन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। भाजपा द्वारा पेटलावद मण्डल में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत की गई है। इसमें पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देंगे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद पुरोहित ने की।प्रवक्ता के रूप में पंहुचे सुरेश आर्य ने कहा पार्टी अपने विचार से कार्यकर्ताओ को अवगत करा सके, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रशिक्षण वर्ग में सीखी गई बाते हमें बहुत आगे तक ले जाती है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ-बूथ तक अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि कार्यकर्ता अपने विचार को जानें, वे अनुशासित हों और उनके व्यक्तित्व का विकास हो।

पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, कार्यपद्धति पर काम करने वाला संगठन है। जनसंघ से शुरू होकर आज अगर भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, तो इसमें हमारे विचार की भूमिका तो है ही, हमारे कार्यकर्ताहो की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

पुर्व विधायक निर्मला भूरिया ने कहा कि राजनीतिक के साथ-साथ हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है और कोविड संकट के समय हमने इसका सफलतापूर्वक निर्वाह भी किया है। इस संकट के समय पार्टी ने जिस तरह अपनी जिम्मेदारी पूरी की और कार्यकर्ताओ ने जिस तरह अपनी भूमिका निभाई, उसकी तारीफ देश में ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया में हो रही है। कार्यकर्ता अपनी इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सके, इसके लिए उनका प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। आखरी वक्ता के रूप में अशोकजी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी, मंडल अध्यक्ष संदिप मांडोत, महामंत्री संजय कहार, कालुसिंग मेडा, राकेश मांडोत, संजय मालविय, उपाध्यक्ष गोतम गेहलोत, ममता प्रवीण पंवार, अनोखिलाल मेहता, आजाद गुगलिया, जगदिश सेंचा, देवीसिंग मेडा, मनोहर भटेवरा, माया राजु सतोगिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी यादव, पूर्व जिलामंत्री सोनिया ओसारी, सुनिता पाटीदार, पार्षद जगदिश जाटव, बलदेव सिंह राठौड, लाला चौधरी, शंकर राठौड, ब्रजबुषण परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भंडारी, प्रदिप पटवा, सुरज पंवार, करण व्यास, राजु निनामा, रविराज गुर्जर, दिपक पडियार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.