भाजपा मंडल कल्याणपुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

0

हितेंद्र सिंह राठौर, कल्याणपुरा

भारतीय जनता पार्टी  कल्याणपुरा मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल के अंतरवेलिया शक्ति केंद्र व ग्राम पंचायत पर मंडल की बैठक कर ग्राम पंचायत अंतरवेलिया में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। 

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। पार्टी विस्तार और संगठनात्मक कार्यो पर भी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन दिया। उक्त कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री धनसिंह भूरिया, सरपंच अर्चना भूरिया, तड़वी अनसिंह भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष मनसू मकवाना, शक्ति केंद्र सह प्रभारी दिनेश मकवाना, युवा मोर्चा मंत्री दीपक बैरागी, रामलाल वसुनिया गोरसिंग मेड़ा, संदीप मेड़ा, मुकेश डोडियार, कैलाश मेडा, थावरिया भूरिया, नानसिंह बबेरिया तानसिंग भुरिया पप्पू भाई अमलियार महेश चारेल व पार्टी पदाधिकारि गण व देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.