तलाब में नहाने गए 2 सगे भाई की डूबने से हुई मौत

दीपक जैन, कल्याणपुरा

तलाब पर नहाने गए 2 सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप पिता विनोद मचार उम्र 13 और कृष्णा पिता विनोद मचार 10 वर्ष निवासी भगोर तालाब पर नहाने गए थे। नहाते-नहाते वे गहराई में चले गए। गहराई ज्यादा होने से वो डूब गए। दोनों भाइयो को पानी में से निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ भेजे हैं। 

Comments are closed.