Trending
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्वस्थ चल रहीं पूर्व विधायक सुलोचना रावत का हालचाल जाना
- वालपुर में मनाया भगोरिया महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निकाली गेर
- नानपुर में शनिवार को सजेगा भगोरिया हाट, ढोल-मांदल के साथ निकलेंगी ऐतिहासिक गेर
- आदिवासी समाज का आक्रोश: शहीद छितुसिंह किराड़ की जयंती पर पूजा करने से रोकने और 12 युवाओं पर FIR के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
- कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य रैली : 40 से अधिक ढोलों की गूंज के बीच चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि विधायक सेना महेश पटेल ने आजाद महल बनाने की मांग
- जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
- सारंगी में रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, मामेरे की रस्म बनी अंतिम विदाई
झाबुआ। पिछले दिनों केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम उहुरू केन्यात्ता और हिज होलीनेस डॉ.सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु ने अल जमेया सैफिया अकादेमी, का लंगाता नैरोबी में उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 200 गणमान्य व्यक्तियों और मेहमानों के साथ-साथ समुदाय के 10 हजार से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया, जो इस ऐतिहासिक प्रसंग को देखने के लिए दुनिया भर से आए थे। दाऊदी बोहरा समुदाय की प्रशस्त संस्था के निर्माण के लिए सराहना की गई, जो शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता और गंभीरता के लिए उनके स्तर का प्रदर्शन करती है। सैयेदना साहब ने परिसर के उद्घाटन के लिए अपने निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपतिजी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राष्ट्रपति की सफलता के लिए प्रार्थना की और केन्या और उसके लोगों की समृद्धि और शैक्षिक प्रगति के लिए दुआएं की।