अभाविप झाबुआ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती पर राजवाड़े पर बनाई गई विशाल एवं आकर्षक रंगोली

May

नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ Desk

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ द्वारा झाबुआ नगर में राजवाड़ा पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में देवी अहिल्याबाई की रंगोली बनाई गई जिसमें जिला कला मंच प्रमुख खुशी वसुनिया,कला मंच सह प्रमुख साक्षी नाडीयां,जिला संयोजक नीलेश गणावा, जिला विस्तारक रोहित सिंह ग्रीष्मकालीन नगर विस्तारक अमन कुमार सिंह,नगर सह मंत्री प्रियांशी पांचाल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भूमिका पवार,रवि सिंगार,राहुल परमार,जतिन टेलर,योगिता माली,राशि बिलवाल,अदिति शाह, कीर्तिका डावर,कुमकुम पांचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रांगोली कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे  से प्रारंभ होकर 11:00 पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम उद्देश्य : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने क्षेत्र में ही नही अपितु पूरे भारत में सनातन धर्म का उत्कृष्ट कार्य किया है भारत के सम्पूर्ण क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया जिसके कारण अहिल्या माता को शिवकामिनी नाम से भी पढ़ा संबोधित किया जाता है। इतना महत्वपूर्ण कार्य करने के पश्चात भी भारतीय जनमानस में लोकमाता शिवकामिनी जैसे अनेकों वीर वीरांगनाएं है भारतीय जनमानस और भारतीय शिक्षा पद्धति में जिनको उचित स्थान व सम्मान नही मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे अनेक भारतीय गौरव को भारतीय समाज के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास करती रही है।