झाबुआ डेस्क। नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रामा की कन्या शाला स्कूल में जागरूकता सत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण का सफल आयोजन एवं संचालन एबीएफ फेलो, रामा ब्लॉक, दीपिका गवली के समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत रामा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्षा सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पीपीआईए फेलो (टीआरआई) ज्योति मौर्य,आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर डॉ. नेहा वास्केल, आरकेएसके काउंसलर कमिता डामोर, स्कूल प्राचार्य रूपसिंह अमलियार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता तथा बालिका छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
