झाबुआ। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चौधरी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पेटलावद ब्लाक के ग्राम असालिया एवं ग्राम अमरगढ़ में चौपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम असालिया में लगी चैपाल में दोनो आंखों से नहीं देख पाने वाली लक्क्षी मथुरी एवं भीमा को बहुविकलांग पेंशन स्वीकृत कर जमा करने के निर्देश कलेक्टर ने सचिव को दिये। चौपाल में पेंशन के कई हितग्राही खडे हो जाने पर कलेक्टर ने सचिव को फटकार लगाई एवं सचिव ग्राम पंचायत असालिया द्वारा पात्र व्यक्तियों को आधार कार्ड के अभाव में पेंशन स्वीकृत नहीं करने के कारण सचिव मुन्ना अरड के वेतन आहरण पर कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी एवं सात दिवस में सभी को पेंशन स्वीकृत नहीं करने पर सचिव को निलंबित करने का अल्टीमेटम दिया गया।बहुविकलांग मथुंरी को चलने में सुविधा हो इसके लिए उसे ट्रायसिकल देने के निर्देश संयुक्त कलेक्टर श्री मण्डलोई को दिये।ग्राम असालिया में बालिका का लाडली -लक्ष्मी योजना का प्रमाण-पत्र जारी नहीं करवाने के कारण सीडीपीओं पेटलावद को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। जिला चिकित्सालय झाबुआ में 29 जनवरी को ग्राम असालिया के विकलांगो को विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए विशेष मेडीकल बोर्ड बैठेगा। कलेक्टर ने ग्राम असालिया के ग्रामीणों को 29 जनवरी को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय झाबुआ में पहुचंने के लिए कहॉ है।ग्राम पंचायत सचिव को कर्मकार मण्डल योजना का लाभ देने के लिए शिविर लगाकर मजदूरों का योजना में ऑन लाइन पंजीयन करने के निर्देश दिये।
Trending
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
Next Post