झाबुआ। सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगाठन द्वरा 9 मई को परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। परशुराम जयंति के इस तीन दिवसीय महोत्सव की इसी कड़ी में स्थानीय जगदीश मंदिर में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। निमंत्रण पत्र समाज के पुुरुष-महिलाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ डॉ. केके त्रिवेदी द्वारा कहा गया कि विगत 4 वर्षो से सर्व ब्राह्मण समाज की युवा वाहिनी द्वारा परशुराम जयंती का आयोजन हो रहा है जिसमे विशेष बात है की युवा बहुत ही योजनाबद्ध एवं अनुशासान तरीके से कार्य कर रहा है जिसकी सराहना ब्राह्मण समाज द्वारा की जाती है। उन्होंने आगे बताया की परशुराम शास्त्र और शस्त्र के ज्ञाता थे शस्त्र इसलिए की समाज की बुराइयों और गलत परंपरो को नष्ट करे और शास्त्र इसलिए की भारतीय वैदिक संस्कृति और दिव्य विचारधारा के अनुरूप जीवन चलता रहे। युवा संगठन भी इस को प्रेरणा बनाकर इस तरह के विविध कार्यक्रम करता रहे। अमित शर्मा ने बताया कि युवा संगाठन के सदस्यों ने योजना बनाकर विभिन क्षेत्रों में प्रभारी बनाकर कार्ड वितरण कार्य भीं प्रारंभ कर दिया है जिसका परिणाम है की अधिकांश घरों में कार्ड भी पहुंच गए है। जगदीश मंदिर में तीन दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव के लिए आमंत्रित कार्ड विमोचन के समय वरिष्ठ समाजजन घनश्याम शर्मा, रमेशचन्द्र उपाध्याय, कांता त्रिवेदी, लीला पाडा, राकेश त्रिवेदी, अश्विन शर्मा, सुनील शर्मा,गौतम त्रिवेदी आशीष चुतुर्वेदी जगदीश, सुशील, गोलू अजय आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। आज वाहन रैली स्थानीय जगदीश मंदिर से शाम 4.30 बजे समाजजनों द्वारा निकाली जायेगी, सुन्दर कांड रात 8 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर पर महेश पांडे एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए