विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का ई लॉंचिंग प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने किया।। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 23/11/2020 से 29/11/2020 तक मनाया जाना है जिसकी ई लॉंचिंग प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के माध्यम से झाबुआ जिले की समस्त प्रसव केंद्रों, एसएनसीयु, एनबीएसयु, आरबीएसके ईकाई, कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई, के समस्त चिकित्सको व स्टाफ तथा समुदाय आधारित समस्त सीएचओ से जूम मिटींग के माध्यम से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये भारत शासन व म. प्र. शासन की योजना अनुसार नवजातशिशु मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर तथा बाल मृत्यु दर को कम करने के बेहतर प्रयासों के साथ झाबुआ जिले के समस्त नौनिहाल को सुरक्षित और उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदायिगी के निर्देश दिये गये।
कार्यक्रम मे सीएमएचओ /जिला टीकाकरण अधिकारी /जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग /जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम/डीआईईएम, डीएमएन्डई, युनिसेफ कोआर्डिनेटर श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डब्ल्यू एच ओ एसएमओ ऐश्वर्य लक्ष्मी एसएमओ धार, युएनडीपी जिला वैक्सीन व कोल्ड चेन मैनेजर, एसएनसीयु प्रभारी झाबुआ, एनबीएसयु प्रभारी पेटलावद, समस्त बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीईई, सीएचओ ईत्यादी कार्यक्रम मे शामिल हुये।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई