झाबुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री बीसी मलैया के मार्गदर्शन में जिला सहकारी कंेद्रीय बैंक झाबुआ मंे नेशनल एवं मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीसीबी में खंडपीठ 7 बनाकर हितग्राहियांे के प्रकरणांे का निराकरण किया गया एवं उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कुल 59 प्रकरणांे का निराकरण कर 8 लाख 90 हजार रू. की राशि वसूली गई। खंडपीठ में सदस्य के रूप में यशवंत भंडारी के साथ अन्य खंडपीठ सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही डीआरसीएस प्रतिनिधि जीएल सोलंकी, अंकेक्षण अधिकारी संजय सोलंकी, सीसीबी के सहायक प्रबंधक एनआर सोनी, विपणन प्रबंधक एनएके पांडेय, क्षेत्र प्रभारी राजेश राठोर, नाबार्ड के अमित तिवारी, शाखा प्रबंधक पीएस मुनिया सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकांे एवं सहायक प्रबंधकांे की उपस्थिति में प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक चली।
हितग्राहियों की लगी भीड़
अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए हितग्रहियो की बैंक परिसर में भारी भीड़ लगी रहीं। पहले प्रकरणांे का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात् निराकरण हेतु खंडपीठ के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कुल 59 प्रकरणो का निराकरण हुआ। प्रकरणों पर कुल 5 लाख 20 हजार रुपए की छूट प्रदान की गई।
हितग्राही को अधिकतम छूट
करवड़ संस्था के हितग्राही भगवानसिंह परतेसिंह निवासी ग्राम घुघरी को सर्वाधिक छुट 27 हजार 420 रू. प्रदान की गई। प्रकरणांे के निराकरण के बाद हितग्राही ग्रामीणजन प्रसन्नचित दिखाई दिए। लोक अदालत में सहायक प्रबंधक विक्रम बैरागी एवं समिति प्रबंधकांे का सराहनीय सहयोग रहा।
Trending
- राष्ट्रीय पर्वों पर चमकता आजाद ग्राउंड, बाकी दिनों में गंदगी का अंबार
- आंधी से मालपुर-भाबरा मार्ग पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप, बड़े हादसे की आशंका
- विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं गौरव सम्मान समारोह संपन्न
- इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश
- मेघनगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया श्री साईबाबा मंदिर का 26वां स्थापना दिवस
- गोपाल गौशाला में पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर भव्य महोत्सव, गौसेवा एवं सहभोज का आयोजन
- एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव
- पुलिस विभाग में अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
- जल जीवन मिशन योजना पर सवाल : कागजों में पूर्ण, जमीन पर अधूरी
- पुलिस कंट्रोल रूम में छ:दिवसीय सिंहस्थ प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
Prev Post