झाबुआ- जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी संस्थानों में रोजगार का लाभ दिलाने के लिए 23 एवं 24 जून को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय झाबुआ के तत्वाधान में जिला रोजगार कार्यालय परिसर झाबुआ में होगा। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी के एस ठाकुर ने बताया है कि झाबुआ जिले के आवेदक जो 18 से 35 वर्ष तक आयु एवं 5वी, 8वी, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, पास या फेल, आईटी आई वेल्डर, इलेक्ट्रिकल उत्तीर्ण हो, एवं शारीरिक योग्यता हाईट 155 से.मी. एवं वजन 45 किलो हो मेले में शामिल हो सकते हैे। भर्ती के पद का वेतन 7500 रुपए से 8500 रुपए तक रहेगा। आवेदक शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची रोजगार कार्यालय का पंजीयन, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है। इस रोजगार मेले में औद्योगिक संस्थान एलएण्ंड टी कंशट्रक्शन कंपनी उपस्थित हो रही है। उक्त संस्थान द्वारा लगभग 200-250 आवेदकों की भर्ती संस्थान अपने मापदण्डो के अनुसार करेगे। जिला रोजगार अधिकारी झाबुआ ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि उक्त रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया