पेटलावद। 12 सितंबर को हुए हादसे के मुख्य आरोपी राजेन्द्र कांसवा को पकड़ने मे एसआईटी टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली ओर एसआईटी की सबसे बड़ी उपलब्धि आरोपी के परिजनो का नार्काे टेस्ट की अनुमति पर भी अब पानी फिरता नजर आ रहा है। मिली जानकारी अनुसार राजेन्द्र कांसवा के परिजनों मे से एक साक्षी मनोज कुमार गादिया के द्वारा पेटलावद न्यायलय के नार्को टेस्ट के आदेश को चुनोती दी है। ओर मनोज गादिया के द्वारा दायर की गई पुनरीक्षण याचिका को झाबुआ जिला एंव सत्र न्यायालय के द्वारा स्वीकार करते हुए दर्ज कर लिया गया है। और एसआईटी टीम सहीत पुलिस को दो नवम्ंबर तक रेकार्ड लेकर न्यायालय में उपस्थित होने का सूचना पत्र जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में 2 नवंबर तक फिलहाल न्यायालय के आदेश अनुसार अभी आरोपी के परिजनो का नार्काे टेस्ट किया जाना संभव दिखाई नही दे रहा हैं। गोरतलब है कि पेटलावद न्यायालय में आरोपी के परिजन नरेन्द्र, फुलंचद, प्रमीला, शुभम, सोनिया कांसवा व मनोज गादिया का नार्को टेस्ट कराये जाने की एसआईटी के आवेदन को 16 अक्टूबर को मंजूरी दी है।
किन आधारो पर लगाई याचिका
पुनरीक्षणकर्ता मनोज गादिया के द्वारा पुनरीक्षण आवेदन में मुख्यरूप सें यह कहा गया है की माननीय सर्वोच्च न्यायालय एंव उच्च न्यायालय के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पेटलावद न्यायालय द्वारा आदेश जारी नही किया गया है जो की त्रुटी पुर्ण है वही याचिका में मानव अधिकार के उलग्न को भी चुनोती दी गई है। और कहा गया है की भारतीय संविधान व मानव अधिकार आयोग के द्वारा जांे नार्काे टेस्ट के संबध में दिशा निर्देश दिये गये है उनका भी कोई पालन पेटलावद न्यायालय के द्वारा आदेश पारित करते समय नही किया गया है इस लिये पुनः मानव अधिकार आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन के आधारो पर नार्को टेस्ट करवाया जाये इस प्रकार की मांग याचिकाकर्ता के द्वारा करते हुए माननीय न्यायालय से याचिका स्वीकार करने का निवेदन किया गया है।
क्या होगा प्रभाव
यदी याचिकाकर्ता मनोज गदिया की याचिका जो की 2 नंवम्बर को सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश झाबुआ के समक्ष सुनवाई के लिए नियत है यदी यह याचिका स्वीकार होती है तो इससे एसआईटी टीम को साक्षीयो का नार्को टेस्ट करवाने में कठीनाई आ सकती है। वही यदि याचिका अस्वीकार होती है तो याचिकाकर्ता के पास वरिष्ठ न्यायालय में कार्रवाई करने के अधिकार सुरक्षित है।
आरोपी के परिजनो की बडी पेशी
राजेन्द्र कांसवा के दो भाई नरेन्द्र व फुलचंद के विरुद्ध प्रथक से प्रकरण बनाये है जिनके आधार पर व पहले से ही जिला जंेल झाबुआ में बंद है शुक्रवार को नरेन्द्र व फुलचंद की पेटलावद न्यायालय में पुनः पेशी थी जो 9 नवंबर को सुनवाई के लिए नियत की गई है।
जनचर्चा का विषय
न्यायालय द्वारा नार्को टेस्ट का आदेश करे को लगभग 15 दिन हो गये है किन्तु एसआईटी के द्वारा अब तक आरोपी के परिजनो का नार्काे टेस्ट नहीं करवाया गया है। जिससें आमजन में एसआईटी की कार्यप्रणाली पर भी अंसतोष जाहिर हो रहा हैं साथ ही आमजन का यह भी कहना है की यदि एसआईटी तुरंत न्यायालय के आदेश से नार्काे टेस्ट करवा लेती तो इस प्रकार की कानूनी प्रक्रिया करने का मोका साक्षियो को नहीं मिलता कही ऐसा न हो की पुरा मामला कोर्ट कचहरी में उलझ कर रह जाए। इस लिये पेटलावद नगर की जनता जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग कर रही है।
Trending
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया
Prev Post
Next Post