झाबुआ । नगर में पावन पुरूषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन देवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन अर्चन के साथ ही भजन एवं पारायणजी के आयोजन हो रहे हैं। नगर के दशा नीमा समाज की ओर से समाज के चारभुजानाथ मंदिर में प्रतिदिन धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है। समाज के अध्यक्ष शशिकांत वरदिया एवं सचिव संजय शाह के अनुसार विक्रम संवत 2072 के पावन पुण्य पुरूषोत्तम मास के तहत विश्व शांति की कामना एवं अंचल में पर्याप्त बारिश के जनहितैषी संकल्प के साथ चारभुजा मंदिर पर प्रतिदिनि पंडित विश्वनाथ शुक्ल द्वारा शास्त्रोक्त विधि से आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुए। मंदिर पर फतेहपुरा गुजरात के नीमा समाज के सदस्यों द्वारा संगीत मय संुदरकांड की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूरा मंदिर खचाखच भरा हुआ था तथा हर श्रीराम के गुणगान का श्रवण कर झूम रहा था। समाज के सचिव संजय शाह के अनुसार मंगलवार को जहां सुंदरकांड का आयोजन हुआ। वही 12 जुलाई को दोपहर 11 बजे से ताल मखाने से गोपालार्चन का अभिनव धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। 13 जुलाई को सायंकाल साढे चार बजे से भगवान का एक क्विंटल दूध से अभिषेक किया जाएगा। 14 जुलाई को यज्ञ, 15 को सायंकाल 5 बजे सत्यनारायण कथा की, 16 जुलाई प्रातः 7 बजे राजेन्द्र कटलाना द्वारा भगवान का अभिषेक होगा। इसी दिन प्रातः 11 बजे से मंदिर के पाटोत्सव कार्यक्रम के साथ महाआरती होगी।
Trending
- लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: जिला पंचायत झाबुआ का जिला कार्यक्रम प्रबंधक रिश्वत लेते ट्रैप
- ग्राम बड़ा खुटाजा में भक्ति का अद्भुत संगम: विधायक सेना पटेल ने श्रीमद भागवत कथा में की सहभागिता
- बखतगढ पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
- नवरात्र के 7वें दिवस बीजासन माता का कालरात्रि के रूप में श्रृंगार
- राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति
- आलीराजपुर में उमड़ा आस्था का सागर: 1100 कलशों के साथ भव्य चुनरी यात्रा, 551 मीटर चुनरी मनकामेश्वरी माता को समर्पित
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष