झाबुआ । मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं बीसी मलैया, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के मार्गदर्शन में 12 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के क्लेम वैवाहिक भरण-पोषण, व्यवहार वाद आपराधिक, राजस्व न्यायालय के राजस्व एवं आपराधिक, श्रम, विद्युत अधिनियम, बैंक ऋण निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अन्तर्गत, चैक बाउंस, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय, भू-अर्जन, मोबाइल कंपनियों के प्रकरण, मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रकरण नगरपालिका के प्रकरण आदि प्रकरणो का निराकरण सुलह समझोता के माध्यम से किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ, तहसील मुख्यालय थांदला एवं पेटलावद में किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय झाबुआ एवं तहसील विधिक सेवासमिति, तहसील न्यायालय थांदला एवं पेटलावद में सम्पर्क किया जा सकता है।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई