झाबुआ ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार नई दिल्ली से आये डाॅ एस.एस. हुड्डा एवं डाॅ मीनाक्षी हुड्डा नेशनल लेवल मानीटर ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुन सिंह डावर सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं मनरेगा योजना से संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक मे हुड्डा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सभी घरो में शोचालय बन जाये यह सुनिश्चित करें, हर पात्र व्यक्ति को पेंशन इंदिरा आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल जाये। कोई योजना जिले में क्रियान्वित नहीं हो रही है तो लिखित में दे।यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही हो तो बताये, क्रियान्वयन के लिए यदि आपके पास कोई बेहतर सुझाव हो, तो बताये। जिस गांव में काम हुआ है उसका पूरा रिकार्ड रखे। कामो की पूरी लिस्ट होना चाहिए। गांव में हमारे भ्रमण के समय सचिव पूरे रिकार्ड के साथ उपस्थित होना चाहिए गांव में जिन लोगो को लाभ दिया जा रहा है उनकी लिस्ट उपलब्ध रहे।
Trending
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्वस्थ चल रहीं पूर्व विधायक सुलोचना रावत का हालचाल जाना
- वालपुर में मनाया भगोरिया महोत्सव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निकाली गेर
- नानपुर में शनिवार को सजेगा भगोरिया हाट, ढोल-मांदल के साथ निकलेंगी ऐतिहासिक गेर
- आदिवासी समाज का आक्रोश: शहीद छितुसिंह किराड़ की जयंती पर पूजा करने से रोकने और 12 युवाओं पर FIR के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
- कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य रैली : 40 से अधिक ढोलों की गूंज के बीच चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि विधायक सेना महेश पटेल ने आजाद महल बनाने की मांग
- जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
- सारंगी में रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, मामेरे की रस्म बनी अंतिम विदाई
Next Post