Trending
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
झाबुआ। शहर के कैलाश मार्ग के ग्यासुद्दीन शेख के 23 वर्षीय पुत्र वसीमुद्दीन शेख इन दिनों इंदौर में धूम मचा रहे है। उक्त युवक गीत-संगीत में पारंगत होकर इंदौर में निरंतर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह रहे है। साथ ही कव्वाली करने में भी माहिर है। वसीम का ‘ताजदारे हरम’, इसके पूर्व वर्ष 2016 में उनके द्वारा गाया गया ‘हंसी बन गए’ को काफी लोकप्रियता मिली है। इंदौर में उक्त कलाकार ने नाहरशाह वली रहमतुल्ला अलय खजराना इंदौर में भी शूटिंग की। उक्त युवक को इस अनोखी कला में पारंगत गुरू गौतम काले (संगीत गुरुकुल) द्वारा किया गया है। वहीं उस्ताद सईद फरीद साबरी (जयपुर) उनके गुरू है। अपने पिता ग्यासुद्दीन से समय-समय पर बेटे को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहा। पं. जसराज के शिष्य गौतम काले से वसीम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखा है। वसीम कव्वाली करने में भी दक्ष है।