झाबुआ। विकासखण्ड मेघनगर अन्तर्गत विभागीय संस्थाओं के किये गये मैदानी निरीक्षण में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा संकुल केन्द्र उच्चतर मावि मदरानी से संबंद्ध प्राथमिक शाला भावपुरा के किए गए निरीक्षण में पाया कि संस्था भवन की नियमित सुव्यवस्थित रंगाई-पुताई का कार्य संस्था में पदस्थ गोरसिंह मेडा सहायक अध्यापक के द्वारा उपलब्ध राशि के उपरांत नहीं करवाया गया तथा शाला परिसर के समीप साफ-सफाई की व्यवस्था प्रतिकूल पाई गई, साथ ही ग्रामीण जनों एवं बच्चों के द्वारा निरीक्षण में अवगत कराया गया कि मेड़ा द्वारा अध्यापन कार्य में पर्याप्त रूचि नहीं ली जाती है। कर्तव्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने से सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय शा.बालक उ.मा.वि. रामा विकास खण्ड रामा नियत किया गया है।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे