झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
जिंदगी की जद्दोजहद में इनसान इस कदर व्यस्त है की अपने जीवन में सामाजिक क्रियाकलापों को महत्व ही भूलने लगा है। ऐसे कुछ संस्थाए आगे आकर काम कर रही है। जिसे सराहा भी जा रहा है। इसी कड़ी में छोटे-छोटे बच्चो ने सामाजिकता को नजदीक से जाना।शनिवार को नगर की प्रसिद्ध न्यू हिमालया एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा स्थानीय मिशन अस्पताल में मरीज को फल वितरण कर मरीजों के हाल पूछे। अस्पताल परिसर में मौजूद जनमानस ने न्यू हिमालया एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की खुब प्रशंसा की। एकेडमी के डायरेक्टर मुर्तजा कल्याणपुरा ने इस अवसर पर कहा कि जो संस्कार बाल जीवन में डाले जाते है। बच्चे उसी दिशा में प्रगती करते है। एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा फल वितरण कर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रथम अनुभव है। जिससे समस्त विद्यार्थी खुश है की मरीजों की सेवा का मौका मिला। इस अवसर पर इस एकेडमी के प्राचार्य बुरहान कल्याणपुरा एवं समस्त स्टाफ मौजूद था।
Trending
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम
- विपत्ती में साथ दे वह सच्चा मित्र -पंडित ब्रज किशोर नागर
- झाबुआ के निशानेबाज युगप्रताप सिंह का ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में चयन, मिस्र में दिखाएंगे दम
- रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
- नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, बीजासन माता मंदिर पर हुआ यज्ञ हवन
- भये प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति से गूंज गया श्री राम मंदिर
- जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल समुद्र कल, जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम पारा सेक्टर स्तर पर शुभारंभ किया
Prev Post