झाबुआ। 15 दिवसीय म्यूजिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार शाम को समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फादर स्टीफन थे। जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संगीत हमारे जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। संगीत के माध्यम से हम अपने भाव प्रकट कर सकते है। इस कला को हर कोई नही सिख सकता है। इसे सिखने के लिए अपनी इंद्रियों को एकाग्र करना आवश्य है। 15 दिवसीय समर म्युतिक प्रशिक्षण शिविर में फादर मनोज कुजुुर, मनोज वसुनिया, जोयल निनामा का वाद्ययंत्रों हारमोनियम, ढोलक, गिटार और की-बोर्ड प्रशिक्षण देने में मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के संचालक युवा निर्देशक फादर सोनू वसुनिया द्वारा बताया गया कि युवाओं विकास के लिए हमारे द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों के आयोजन किया जाता रहा है। वहीं यूवा वर्ग भी इस तरह के प्रशिक्षणों में विशेष रुचि दिखाते नजर आए हैं। इस माह एक और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ंअंग्रेजी स्पोकन एवं कई अन्य विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए डायोसिस पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि सभी पल्लियों से आए प्रशिक्षणार्थियों के माता पिता भी समापन कार्यक्रम में पहुंचे। माता पिताओं की ओर से दिलीप भाबोर ने बच्चों एवं युवाओं को बधाई देते हुए। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम अतिथियों एवं माता पिता का स्वागत सिस्टर हेमंती बरवा और अंत में आभार फादर सोनु ने माना।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
- ओवैस मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के बाहर फिर हुआ एक बार मजदूरों का धरना प्रदर्शन
- मकान में आग लगने से घर में सारा सामान जल कर हुआ राख
- बेमौसम बारिश और हवा ने फसलों को खेतो में बिछाया, किसान चिंतित
- विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत
- नन्हे रोजेदारों ने उत्साह के साथ रखा पहला रोजा
- मौसम बदला, तेज गरज के साथ आधी रात को हुई रिम झिम बारिश
- बाबा कोकिंदा पहाड़ी पर जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक का आयोजन किया
- उदयगढ़ में अतिक्रमण मुहिम निकली हवा-हवाई: ठेले और गाड़ियां हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती
- सारंगी क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी सरकारी सहायता