झाबुआ। संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24-रतलाम लोकसभा उपनिर्वाचन-2015 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एसएस बंसल द्वारा विगत 7 नवंबर को बैठक में दिए निर्देश अनुसार राजनैतिक दलो, अभ्यर्थियों का प्रचार-प्रसार के लिए संसदीय क्षेत्र में आयोजित सार्वजनिक सभाए, रैलियां, जुलूस, वाहन,लाउड स्पीकर, हेलीपेड की अनुमति प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता ने ‘‘एकल खिड़की व्यवस्था‘‘ लागू करते हुए अनुमति प्रकोष्ठ कलेक्ट्रेट कार्यालय झाबुआ में स्थापित किया है। अनुमति प्रकोष्ठ का प्रभारी परिहार एसडीओपी झाबुआ को बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए कार्यपालन यंत्री मप्र विद्युत मंडल पश्चिम क्षेत्र झाबुआ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी झाबुआ कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग झाबुआ, जिला परिवहन अधिकारी झाबुआ रहंेगे। आवेदक अनुमति प्राप्त करने के लिए कम से कम 48 घण्टे पूर्व आवेदन पत्र सह एनेक्जर-16 प्रस्तुत करे। प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए है कि अनुमति के लिए आवेदन पत्र प्राप्त होने के 36 घंटे के अन्दर आवेदन पत्र का निराकरण सुश्चित करे।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
Prev Post
Next Post