-
रितेश गुप्ता थांदला
सुबह सुबह थांदला की नवीन कृषि उपज मंडी में लग रही सब्जी मंडी से मंडी व्यापारी के साथ लाखों की लूट हुई। लूट की इस वारदात में बदमाश थांदला नवीन कृषी उपज में लगने वाली सब्जी मंडी में व्यापारी के 1 लाख 70 हजार रुपए से भरा रुपयों का बैग चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दितीया अमलियार निवासी भीमकुंड सब्जी खरीदी एवं बिक्री का कार्य करते हैं। सुबह तकरीबन 8 बजे उनकी दुकान शिव शक्ति मंडी पर 4 संदिग्ध युवक आए। दीतिया व्यापार करने में लगा था। तभी दो लोगों उनके शातिराना तरीके से बैग पर हाथ साफ कर दिया। जैसे ही वारदात का पता व्यापारियों को चला। उन्होंने शोर मचाया और चोरों के पीछे भागे। वारदात कर चोर सुतरेटी की ओर भाग निकले। मंडी के कई व्यापारी भी उनके पीछे उनको पकडऩे के लिए निकल गए है। वहीं पुलिस को भी सूचना दी है। गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र की सब्जी खरीदी-बिक्री की सबसे बड़ी मंडी थांदला के नवीन कृषि उपज प्रांगण में लगती है। सुबह 3 बजे से सुबह 10 बजे तक यहां व्यापार चलता है। कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जहां अपनी सब्जियां बेचने के लिए आते हैं। वहीं कई बाहरी व्यापारी उन्हें खरीदने के लिए यहां एकत्रित होते हैं। सब्जी मंडी व्यापारियों ने मांग की है कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
Trending
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती